
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ हमीरपुर जिला की नादौन तहसील की इकाई की बैठक आज पटवार सर्कल जलाडी में जिला अध्यक्ष मीना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नादौन तहसील की कार्यकारिणी घोषित की गई। इस बैठक में विकास पटियाल को प्रधान, अशोक कुमार को वरिष्ट उपाध्यक्ष और नीरज कुमार को महासचिव घोषित किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें अमिता को उपप्रधान, आशीष स्याल को कोषाध्यक्ष, अमन धीमान को सह सचिव, विश्वेश शर्मा को प्रेस सचिव, मेहर सिंह को मुख्य सलाहकार, राकेश कुमार को सलाहकार और सुनील कुमार को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इस बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार और राज्य प्रतिनिधि अवनीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।







