
विवेकानंद शर्मा / हमीरपुर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के 59 वें जन्मदिन के उपलक्ष में आज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कार्यालय हमीरपुर के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम डॉ पुष्पेंद्र वर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित किया ।इस कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आहुति डालकर भगवान से मुख्यमंत्री जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की इसके बाद अंग्रेजी पद्धति से केक काटा गया और मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया गया।
इस शुभ दिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें के सभी कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 59 रक्त यूनिट इकठ्ठा किए। इस मौके पर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं वह भगवान से हम सब मिलकर यहां पर प्रार्थना कर रहे हैं कि वह अपनी दूरदर्शी सोच और व्यवस्था परिवर्तन के दृढ़ संकल्प को बढ़ाते हुए इस प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर ले जाएं और इस प्रदेश को एक विकसित प्रदेश में परिवर्तित करें ।इस मौके पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपने मुख्यमंत्री जी के साथ इस व्यवस्था परिवर्तन में भाग लेंगे भाग कंधे से कंधा मिलाकर उनका हमेशा साथ देंगे ,ये शपथ ली।