44 वर्ष की हुई भाजपा, टोनी देवी में आयोजित हुआ स्थापना दिवस कार्यक्रम, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- 2024 में एक बार फिर से मोदी जी को लाना है देश में भाजपा के उम्मीदवारों को बंपर मतों से जिताना है इस बात का प्रण हर कार्यकर्ता को करना है इसलिए आज से ही फील्ड में डट जाओ जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है उसका ईमानदारी दृढ़ निश्चय के साथ निर्वहन करो तो जीत तुम्हारी होगी  यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि मात्र दो सांसद जीतने के साथ भारतीय जनता पार्टी का सफर शुरू हुआ था और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभाले हुए हैं यह तमाम चीजें तमाम बातें तभी संभव हो पाई है जब देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर विश्वास किया उनकी योजनाओं पर मुहर लगाई उन्होंने कहा कि आज स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को एक प्रण लेना है और उसमें अपने आप को साक्षी मानकर कसम खानी है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल के चारों सांसद बंपर मतों से जीतवाकर दिल्ली भेजने हैं उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी होते हैं और कार्यकर्ता रीड की हड्डी बन कर काम करें आने वाले 365 दिन पूरा एक साल पार्टी के काम में लगाना है जो भी जिम्मेवारी मिलेगी उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करना है उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता हारे है  2017 में वह खुद हार गए लेकिन कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं छोड़ी  2017 में 1900 मतों से पार्टी उम्मीदवार की हार हुई लेकिन लोकसभा उम्मीदवार को यहां की जनता ने 25 हजार मतों के लिड्ड दिलवाई  2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता मात्र 399 मतों से हारा है इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवार को 30,000 के लिड्ड  दिलवानी है और यह हो सकता है कार्यकर्ता कर सकते हैं और कार्यकर्ताओं ने करके दिखाया है  इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पार्टी कार्यकर्ता सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर जिला परिषद सदस्य रंजीत सिंह भाजपा नेता विजय बहल पंचायत प्रधान भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान सहित गणमान्य लोग पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धूमल ने प्रदेश की कांग्रेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा 2024 में फिर से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने की तैयारी कर रही है जिसके लिए मात्र 365 दिन शेष है और कांग्रेस प्रदेश में उनकी स्थापित सरकार के 100 दिन पूरे होने का गुणगान कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि 100 दिन के भीतर एक भी ऐसी चीज धरातल पर नहीं उतरी है जिसका गुणगान हो सके लोगो ने उनके घरों के बाहर जो कांग्रेस पार्टी ने चुनावों से पहले 10 गारंटिया लिखवाई थी अब उनको खुद ही मिटाने लग पड़े हैं
[covid-data]