जिला भाजपा पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर बोला हमला, केंद्र की मोदी सरकार पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस के पदाधिकारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- केंद्र की भाजपा सरकार और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस के नेता अपने गिरेबान में झांके उसके बाद टीका टिप्पणी करें जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेश के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार के मोदी सरकार के ऊपर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन पर हमला बोला है जिला भाजपा पदाधिकारियों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा महासचिव हरीश शर्मा भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर भाजपा नेता विजय बहल ने कहा है कि केंद्र में जब से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला है तब से लेकर वर्तमान तक भारत लगातार बुलंदियों को छू रहा है मोदी के ऊपर टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस के उन नेताओं की बातों को सुने जो आज कांग्रेश को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं उनका अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आने का सबसे बड़ा कारण क्या रहा है यह वही मोदी सरकार है जिसने कोविड-19 के दौरान पूरे 2 वर्षों तक देश के 80 करोड़ निर्धन परिवारों को निशुल्क भोजन व्यवस्था करवाई निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया और पूरे देश की जनता को निशुल्क एक नहीं दो दो बार कोविड-19 वैक्सीन लगाकर इस महामारी से निजात दिलाई एक वह दौर था जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती थी और कोई महामारी फैले तो उसकी दवाई भारत में तो बनती ही नहीं थी और विदेशों से मंगानी पढ़ती थी पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोना काल में देश की जनता की जान बचाते हुए अपने देश के वैज्ञानिकों डॉक्टरों पर भरोसा करके भारत में कोरोना वैक्सीन का निर्माण करवाया भारत के लोगों को निशुल्क दवाई उपलब्ध करवाकर अन्य देशों को भी इसकी सप्लाई करके वहां के लोगों की भी जान बचाई केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पूरे हिमाचल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सुविधा चलाकर निशुल्क लोगों का स्वास्थ्य जांचा एक नहीं करीब तीन दर्जन सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वाहन चलाकर लोगों के स्वास्थ्य का चेकअप करवाया घर द्वार पर उन्हें दवाइयां सैनिटाइजर मास्क ग्लव्स उपलब्ध करवाएं स्वास्थ्य जांच का कार्य आज भी केंद्रीय मंत्री द्वारा जारी है अब तक आठ लाख से ज्यादा हिमाचल के लोग सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सुविधा का फायदा ले चुके हैं महामारी के दौरान कांग्रेश ने क्या किया यह सबको पता है केवल सरकार के कामों की आलोचना करना और वैक्सीन का झूठा प्रचार करना और बाद में सबसे पहले उस वैक्सीन को अपने आपको लगाना इसलिए केंद्र के मोदी सरकार के ऊपर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से पहले महामारी के दौर के समय को याद करें और आत्म चिंतन करें कि अगर आज हम जीवित हैं तो वह किसकी बदौलत है अगर समय रहते हमें महामारी से लड़ने की दवाई ना मिलती तो शायद आज कोई जीवित ना होता, इसके लिए देश की जनता को अपने देश के महान वैज्ञानिकों डॉक्टरों धन्यवाद करना चाहिए कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उन पर भरोसा किया और उन्होंने उस भरोसे पर इलेक्शन का निर्माण करके देश की जनता की जान बचाई

[covid-data]