जनकल्याण ही आधार, जनता ही परिवार : राणा

हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :- सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत करोट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि कुछ समस्याओं के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर बात करके तुरंत समस्याओं का हल करने के निर्देश जारी किए।
विधायक राजेंद्र राणा ने करोट पंचायत में सुनी जन समस्याएं
इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर की जनता मेरा अपना परिवार है, जिनसे समय-समय पर जनसंवाद होता रहता है। जनता की हर समस्या का निदान मौके पर ही हो जाए, यही हमारी प्राथमिकता है। इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को भी स्पष्ट दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति परेशान नहीं होना चाहिए। हर व्यक्ति की समस्या का निदान तय समय में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव हमारे विकास की रीढ़ हैं। जब तक गांवों का विकास नहीं होगा तथा गांव स्वाबलंबी नहीं होंगे, तब तक हम संपूर्ण विकास की परिकल्पना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में जाकर जनता की समस्याओं का निपटारा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की हरेक पंचायत के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जिसके लिए स्थानीय जनता का सहयोग व साथ भी बेहद जरूरी है।
[covid-data]