
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला मुख्यालय हमीरपुर से एक 40 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया है। परिजनों ने इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। लापता व्यक्ति की पहचान किरण पाल पुत्र त्रिलोक चंद गांव अणु कलां, हमीरपुर के रूप में हुई है।

लापता व्यक्ति के घर पर पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि किरण पाल 16 मई 2023 को घर से निकला था। लेकिन आज तक वापस नहीं आया। जिसके चलते पूरा परिवार परेशान है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि परिजनों ने लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
—







