
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज हमीरपुर जिला में हरी झंड़ी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‘पर्यावरण’ के ऊपर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की महविश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बच्चों की सृजनशीलता को तराशने के लिए द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया गया। बच्चों की प्रकृति के अनुरूप उनके शौक और रूचियों के हिसाब से गतिविधियाँ करवाई गई। बच्चों ने भी अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न सृजनशील गतिविधियों में खूब रूचि दिखाई।

स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया कि 5 जून को स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया गया। उन्होंनें कहा कि स्कूल में आज बच्चों की आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियाँ करवाई गई। बच्चों ने इनमें बढ़चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने कचरे फेंकने लायक चीज़ों से कई तरह की कलाकृतियाँ बनाई। अध्यापकों ने भी उनके प्रयासों को मूर्तरूप देने में सहयोग किया। बच्चों ने पेंटिग सहित कई अन्य गतिविधियों में भाग लिया।







