जन शिक्षण संस्थान हमीरपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत g-20 का आयोजन आज विभिन्न पंचायतों में कराया गया !

हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ :- जन शिक्षण संस्थान हमीरपुर द्वारा विभिन्न संस्थानों ( रोपा, हमीरपुर, nadaun, लद्दर महादेव एव अन्य पंचायत में आत्मनिर्भर भारत g-20 का आयोजन किया गया ) ! इस आयोजन में 150 से आधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया! यह आयोजन 1 जून से 15 जून तक चलेगा!
आज 5 जून को सभी केंद्रों में पौधा रोपण कराया गया! तथा वातावरण को शुद्ध करने के लिए पौधों व पेड़ों की महत्व के बारे में भी समझाया गया!
कार्यक्रम में शामिल सभी को रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गयी थी!
कल 6जून को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन जन शिक्षण संस्थान के विभिन्न सेंटर में कराया जाएगा!
इस अवसर पर सबको यह भी समझाया गया कि जब तक हम सब अपने पैरों पर खड़ा नही होंगे तब तक आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना पूरा नहीं होगा!
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निर्देशक  प्रतीक सोनी तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे!
[covid-data]