
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर कॉलेज की छात्र-छात्राओं तथा स्टॉफ के सदस्यों ने रैली निकालकर पर्यावरण को बचाने और उसे स्वच्छ रखने के लिए नारों से लोगों को जागरूक किया। सभी ने भोटा से रोपड़ी सड़क पर करीब अढ़ाई किलोमीटर एरिया में सड़क के दोनों तरफ प्लास्टिक की बोतलों तथा दूसरे प्लास्टिक बैग उठाकर बोरियों में भरकर इसे नगर परिषद भोटा की कचरा बैन के हवाले कर दिया। इस अवसर पर कॉलेज कमेटी के सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर, कॉलेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान, व बीएड के सभी प्रशिक्षु अध्यापक व संपूर्ण स्टॉफ उपस्थित रहा।







