
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- शहर के अग्रणी व प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पहली कक्षा से लेकर नवमी कक्षा तक के बच्चों को पर्यावरण के महत्व तथा इस दिन को मनाने के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय की प्रार्थना सभा में बच्चों के लिए पर्यावरण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की गई।बच्चों ने इन गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने “पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ” में अपनी चित्रकला व स्लोगन द्वारा बड़े ही उत्कृष्ट तरीके से पर्यावरण के बारे में अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया।
इसके साथ ही सभी बच्चों द्वारा स्कूल में पौधारोपण भी करवाया गया।बच्चों ने इस गतिविधि में भी बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल अध्यक्षा डॉ सुमन लता जी व मुख्य अध्यापिका रेशमा दीक्षित जी ने बच्चों को पर्यावरण दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया और अपने पर्यावरण के बचाव हेतु सतर्क रहने के लिए प्रेरणा दी।







