पहले दो बार टेंडर स्थगित कर चहेतों को रेबड़ीया बांटना दर्शाता है सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन और नया दौर : भाजपा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर विधायक और विभागीय कर्मचारियों का आपस में सांठगांठ होने पर टेंडर प्रक्रिया में छेड़छाड़ का होना स्वभाविक

सरकार का व्यवस्था परिवर्तन जिला हमीरपुर के उपमंडल सुजानपुर में पूरी तरह दिख रहा है किस तरह से अपने चाहने वालों को नियमों को ताक पर रखकर काम किए जा रहे हैं यह बात जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष जगन कटोच ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा लेकर यह सरकार सत्ता में आई थी लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का सबसे बेहतरीन उदाहरण सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने तंज कसते हुए सुजानपुर विधायक और सरकार को कहा कि अपनों को खुश करने के लिए तमाम नियम ताक पर रखे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि हाल ही में हेलीपैड निर्माण को लेकर जो टेंडर प्रक्रिया को बनया गया उसमें तमाम नियम ताक पर रखे गए हैं उन्होंने प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कहा कि क्या कारण है कि 2 बार टेंडर प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा तीसरी बार जो टेंडर प्रक्रिया हुई उसमें केवल मात्र तीन लोगों को शामिल कर के भीतर खाते से ही कार्य आवंटित कर दिया गया उन्होंने कहा कि हेलीपैड निर्माण को लेकर जो भी कार्य आवंटित हुआ है उसके तमाम दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया है और साफ शब्दों में कहा है कि विभागीय कर्मी जो नियमों को ताक पर रखकर अपने नेताओं को खुश करने में लगे हैं ऐसा गलत काम ना करें अन्यथा इसके गलत परिणाम भुगतने पड़ेंगे उन्होंने कहां की जो भी टेंडर प्रक्रिया के दौरान नियम बरते गए हैं किस आधार पर काम आवंटित किया गया है तमाम दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं ताकि जो भी प्रक्रिया हुई है सबके सामने आए उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन नाम का ही हुआ है अपनों को खुश करके केवल राजनीति की जा रही है उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री से कहा कि आप के गृह जिला में धांधली हो रही हैं नियमों को ताक पर रखकर कार्य आवंटित किए जा रहे हैं इस पर जांच बिठाई जाए।

[covid-data]