पदोन्नति निरस्त करने के निर्णय का स्वागत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला हमीरपुर इकाई शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए कड़े निर्णय का स्वागत करती है, गौरतलब है कि 27 मई को प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची विभाग द्वारा जारी की गई थी, जिसमें 17 मुख्यध्यापक व 7 स्कूल प्रवक्ताओ ने पसंदीदा स्टेशन पर न्युक्ति न मिलने पर जॉइनिंग नहीं दी। इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने उनकी जोइनिंग निरस्त कर दी है। संघ, विभाग द्वारा लिए गए इस निर्णय का तहे दिल से स्वागत करता है और यह व्यवस्था परिवर्तन की तरफ एक बेहतरीन कदम है। इससे अगली पदोन्नति सूची में दूसरे शिक्षकों को भी अवसर मिलने की संभावना बढ़ गई है।
संघ ज़िला अध्यक्ष विकेश कौशल , सचिव रविंद्र, वित सचिव विपन, मीडिया सचिव राजेश गौतम तथा गलोड ब्लॉक अध्यक्ष अतुल शर्मा ,भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बरवाल, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह व बिझडी ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

[covid-data]