
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने निगम प्रबंधन की बस सेवा को चालू करवा कर तोहफा दिया है लोगों की मांग पर विधायक ने बस स्वीकृत करवा कर उसे चालू ही करवा दिया है अब यह बस प्रतिदिन लोगों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचाने में सुविधा देगी बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र भटेरा में एक दिन पहले विधायक राजेंद्र राणा जनता की जन समस्याएं सुनने पहुंचे थे वहां पर लोगों ने उनके समक्ष मांग को रखा था उन्हें जो समस्या आ रही थी उसके बारे में उन्हें अवगत करवाया था लोगों ने मांग की थी कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला मुख्यालय के लिए निगम प्रबंधन की बस सेवा चलाई जाए लोगों की मांग पर विधायक ने निगम प्रबंधन की बस सेवा शुरू करवा दी है बुधवार को प्रातः से ही यह बस सेवा शुरू हो गई है निगम प्रबंधन की बस शुरू हो जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और विधायक का धन्यवाद किया है
स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंचायत उप प्रधान राजिंदर सिंह, ज़िला परिषद सुमन कुमारी, कैप्टन पृथि चंद, कैप्टन जगदीश चंद संसार, संजीव कुमार, रमेश चंद, सहित इलाका वासियों ने विधायक काका धन्यवाद किया है
निगम प्रबंधन के बस सेवा धेल हमीरपुर बुधवार से शुरू हो गई है जिसकी समय सारणी प्रातः 6,30 धेल से चलते हुए आठ बजे ऊहल,यहाँ दस मिनट रुकने के बाद 8,10 चलते हुए 8,40 बजे चोरी उसके बाद 8,50 पर असला, भटेरा, ओर यहां से होते हुए 9,35 पर जिला मुख्यालय पहुंचेगी।







