
हमीरपुर / विवेकानंद वशिष्ठ :- कारगिल युद्ध में भारत की विजय के 24 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को हमीरपुर में भी कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। इस युद्ध में जिला हमीरपुर के 8 वीर सैनिक शहीद हुए थे।
सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर बुधवार सुबह 11 बजे शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उसके बाद बचत भवन में कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई जाएगी। उपनिदेशक ने सभी लोगों से इस समारोह में भाग लेने की अपील की है।







