
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विधायक द्वारा चलाई जा रही कागजी जनसमस्याओं की सभा और अपनी चुनावी झूठी गारंटीओ को छोड़ विधायक लोगों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित करने पर कार्यवाही करें

विधायक के राज में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है नशा प्रचलन चोरी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं यह आरोप जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह एवं मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक पर लगाए हैं उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चोर बेखोफ दिनदहाड़े लोगों के घरों में प्रवेश करके नगदी गहने सब कुछ साफ कर रहे हैं

लेकिन विधायक लोगों की जन समस्याएं सुनने में मस्त हैं विधानसभा क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं रात को चोरियां होती थी लेकिन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं क्योंकि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं जिसके चलते दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि विधायक जन समस्याएं सुनने की बजाय इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू करने का काम करें ताकि लोग सुरक्षित रहें जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से गलत काम करने वालों के हौसले बुलंद हैं बेखौफ हर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में दिनदहाड़े दो गांवों पहला छंब कक्कड़ पंचायत और बजरोल पंचायत में रिहायशी मकानों से लाखों रुपए के गहने और हजारों रुपए की नगदी चोरी हो गई यह घटना दर्शाती है कि यहां पर कानून व्यवस्था लॉ एंड ऑर्डर के नाम की कोई चीज नहीं है भाजपा नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि लोग आज यहां तक कह रहे हैं कि जिन झूठी गारंटीयों के दम पर विधायक ने सुजानपुर में जीत दर्ज की है उन झूठी गारंटियों को पूरा करने की भी उन्हें कोई जरूरत नहीं है केवल लोग सुरक्षित रह सके इस बात कि गारंटी को विधायक पूरा करें और जिन परिवार पर यह दुखों का पहाड़ टूटा है उस परिवार को सुरक्षित करने और उनका चोरी हुआ सारा सामान वापस मिल सके ऐसा प्रयास करे ओर भविष्य में ऐसी घटना वारदात इलाके में न हो इसको लेकर एक सच्ची गारंटी लोगो को दे।







