
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिला के कांग्रेस विधायकों ने अपने ही मुख्यमंत्री को दिखाया आईना, अपने फोटो लगाए लेकिन मुख्यमंत्री का फोटो लगाना भूले: भाजपा सुजानपुर

सुजानपुर विधायक कभी करते थे स्वर्गीय वीरभद्र की स्तुति जब वह मुख्यमंत्री थे और आज के वर्तमान मुख्यमंत्री को बार-बार कर रहे शर्मसार कभी मुख्यमंत्री के ग्रह जिला हमीरपुर आने पर हो जाते हैं गायब तो कभी छीटाकशी करने के लिए महाभारत के दोहे दोहे सुनाते नजर आते है अब नोबत यहां तक आ गई है की हमीरपुर जिला के कांग्रेस विधायक अपने जिला के मुख्यमंत्री को ही आइना दिखाने लग पड़े हैं भाजपा पदाधिकारियों ने इस पर चुटकी ली है जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह एवं सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर के विधायक अपनी चिर परिचित संस्था के नाम पर युवा सम्मेलन करने जा रहे हैं बाकायदा कार्यक्रम आयोजन को लेकर इसके बैनर लगाई जा रहे हैं सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहे हैं सबसे बड़ी बात यह है कि इस बैनर के ऊपर इस कार्यक्रम में कौन-कौन मुख्य अतिथि होंगे उसकी फोटो लगाई गई है जाहिर है कि विधायक राजेंद्र राणा जो अब कांग्रेस के विधायक हैं उनकी संस्था का यह कार्यक्रम है तो इसे कांग्रेस का कार्यक्रम कहना गलत नहीं होगा और उससे भी बड़ी बात यह है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जो विधायक पहुंच रहे हैं जिनके वकायदा फोटो इस बैनर पर लगाए गए हैं उनमें तीन विधायक का मौजूदा कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीते हैं और वह कांग्रेस के विधायक हैं

लेकिन उससे भी सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री के गृह जिला में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है उसमें कांग्रेस के तीन विधायक भाग ले रहे हैं लेकिन इस कार्यक्रम के प्रचार को लेकर जो होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं उनमें से अपने गृह जिला के मुख्यमंत्री का ही फोटो गायब कर दिया गया है उसे किसी भी विधायक ने लगवाना मुनासिब नहीं समझा है एक फोटो कार्यक्रम आयोजन जो संस्था के वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं और विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र हैं उनका भी लगा है लेकिन इन तमाम लोगों ने इस बैनर के ऊपर मुख्यमंत्री का फोटो लगाना जरूरी नहीं समझा है भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि एक वह समय था जब इसी संस्था के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े कार्यक्रम में उसे समय के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मुख्य अतिथि बनकर आते थे बाकायदा उनको निमंत्रण दिया जाता था और उनके फोटो और नाम के सैकड़ों होर्डिंग्स बैनर लगाए जाते थे लेकिन अब संस्था के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आना तो दूर उनके बैनर पर उनका फोटो तक लगाना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है उल्टा महाभारत के दोहे सुना कर मुख्यमंत्री पद की गरिमा को शर्मसार किया जा रहा है







