
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्र सचिव रहे नरेंद्र अत्री ने प्रदेश भाजपा की नव गठित टीम में प्रदेश सचिव का दायित्व मिलने के उपरांत पहली बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से भेंट की। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने पुष्पगुच्छ देकर व शॉल टोपी पहन कर प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए आभार जताया अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा डॉ राजीव बिंदल का संगठन व पार्टी कार्य में एक लंबा अनुभव है, कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी कार्य में लगाने की उन में अद्भुत नेतृत्व क्षमता है, जिसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनावों में सबको देखने को मिलेगा। करोना महामारी की आपातकालीन स्थिति में दौरान उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व देते हुए प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ता को सक्रिय किया था आम जनमानस का सहयोग सुनिश्चित किया था, चाहे वे भाजपा बूथ की टीम, महिला मोर्चा की टीम , किसान मोर्चे की टीम, युवा मोर्चा की टोली द्वारा हजारों जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाना, महिला मोर्चा की बहनों द्वारा अपने हाथों से लाखों फेसकवर तैयार कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने की बात हो। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व मैं संगठित होकर जिम्मेदार भूमिका निभाई थी। और अब एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे की हिमाचल से भाजपा चारों सीटें जीतकर , फिर से मोदी सरकार बनाने में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाएंगे।