
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सपना कुमारी पत्नी राजीव कुमार,अनु कुमारी पत्नी संजीव कुमार गाँव चबूतरा ओर सुजाता कुमारी पुत्री गुरुदेव चंद निवासी ड्डूहक ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री निवास स्थान सुमिरपुर में पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया है।
भाजपा नेत्री किरण राणा की अध्यक्षता में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जानकारी देते हुए जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने बताया कि प्रतिदिन लोगों का कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो रहा है जिसके चलते रोजाना कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
उधर शामिल हुई तीनों महिला कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वागत किया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उसमें उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा







