
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को अपने मन की बात के 107 बे कार्यक्रम में 26 ,11 मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मासिक मन की बात के कार्यक्रम को शुरू किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 / 11 के हमले को कभी भूल नहीं सकते हैं यह जघन्य आतंकी हमला था बताते चले कि भारत के प्रधानमंत्री की मासिक मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सुजानपुर भाजपा मंडल द्वारा हर बुथ पर आयोजित की गई।
मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा महामंत्री अनिल कौशल जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर भाजयुमो जिला अध्यक्ष कपिल शामा सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने टोनी देवी में आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुना और देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत देश के कमान जनता जनार्दन ने संभाल रखी है।
और जिस देश की कमान उस देश की जनता संभालती है वह देश लगातार तरक्की करता है नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास करना ऐतिहासिक फैसला है इस बार बोकल फार लोकल में इस देश के लोगों ने चार लाख करोड़ का कारोबार करके रिकॉर्ड बनाया है स्वच्छ भारत अभियान की तरह वोकल फार लोकल अभियान को पूरा देश चला रहा है।
जो अपने आप में भारत देश को गौरवित करने वाली बात है उन्होंने विदेश में शादी करने वालों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर यह बड़े लोग भारत में ही अपने शादी अन्य आयोजन करें तो देश का पैसा देश में रहेगा जो देश की तरक्की में काम आएगा भारत देश के लोगों को काम रोजगार मिलेगा उन्होंने इस तरह का आयोजन करने वाले लोगों से आह्वान किया कि वह भारत में ही शादी त्यौहार अन्य आयोजन करें प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वान किया।

कि डिजिटल पेमेंट करना ही अपना लक्ष्य रखें एक महीना भारत देश के लोग हर वस्तु की खरीदारी पर डिजिटल पेमेंट करें और उस रिकॉर्ड को फोटो सेल्फी के साथ मुझे भेजें उन लोगों की चर्चा अगली मासिक मन की बात में करेंगे उन्होंने कहा कि दिवाली में इस बार केश कम और डिजिटल पेमेंट ज्यादा हुई है।
जो बेहतरीन बात है मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत जल सरोवर स्वच्छता अभियान अमरेली में जल उत्सव से जागरूकता देश के किसान गुरु पर्व की बधाई तमाम बातों को लेकर जिक्र किया।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना