Search
Close this search box.

डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल 2023 के बॉक्सिंग क्लब पक्का भरो और डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल  2023 के डीएवी पब्लिक स्कूलस के लड़के और लड़कियों के एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबॉल और ताइक्वांडो  प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रेक ग्राउंड अनु, बॉक्सिंग क्लब पक्का भरो और डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित की गईं।
जिसमें डीएवी क्लस्टर 3 के नौ डीएवी स्कूलों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों में डीएवी प्रिंसिपल नूरपुर बागणी एम आर राणा, डीएवी कांगू प्रिंसिपल सुरेश शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी भड़ोली सुरजीत राणा और मेजबान प्रिंसिपल डीएवी हमीरपुर  विश्वास शर्मा उपस्थित रहे।
इन प्रतियोगिताओं के एथलेटिक्स मुकाबले में  अंडर-19 में 100 मीटर लड़कों की दौड़ में सक्षम ठाकुर डीएवी हमीरपुर प्रथम व अयान डीएवी देहरा द्वितीय  रहे। 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में डीएवी हमीरपुर की अंशिनी प्रथम रहीं।
अंडर 17 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में प्रत्यक्ष  डीएवी पालमपुर प्रथम अंशुल डीएवी  हमीरपुर द्वितीय और शौर्य डीएवी नूरपुर बागणी तृतीय रहे। 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्राजंलि  डीएवी  भड़ोली प्रथम, भवया डीएवी  बागनी द्वितीय और पल्लवी डीएवी देहरा तृतीय रहीं।
अंडर 14  लड़कों की 100 मी दौड़ में ईशान  डीएवी लजियाणी  प्रथम ऋषभ पालमपुर दूसरे और हार्दिक नूरपुर बागणी तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में श्रेया हमीरपुर  प्रथम सेजल भड़ोली   द्वितीय राधिका  कांगू तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-19 लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में पलक ठाकुर हमीरपुर प्रथम और लड़कों में मयंक भड़ोली प्रथम सूर्यांश हमीरपुर द्वितीय और शिवम देहरा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में कृतिका हमीरपुर प्रथम और लड़कों में रजत हमीरपुर प्रथम यर्शजीत भड़ोली द्वितीय और मनीष कांगू तृतीय स्थान पर है।
अंडर-19 लड़कों की 400 मीटर दौड़ में अयान देहरा प्रथम और सूर्यांश हमीरपुर द्वितीय रहे। अंडर 14 लड़कों की 400 मीटर दौड़ में कनिष्क धर्मशाला प्रथम लक्ष्य हमीरपुर द्वितीय वंश कांगू तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में मानवी कांगू प्रथम अक्षरा देहरा द्वितीय हर्षिता हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर 14 लड़कों की 800 मीटर दौड़ में कनिष्क धर्मशाला प्रथम लक्ष्य हमीरपुर द्वितीय तविश भड़ोली तृतीय स्थान पर रहे।
बॉक्सिंग मुकाबले में 70 किलो कैटेगरी में डीएवी हमीरपुर से उत्कर्ष विजेता और आयुष  डीएवी पालमपुर रनरअप रहे 50 किलो कैटेगरी में आदित्य हमीरपुर विजेता और देवांग पालमपुर उपविजेता रहे 55 किलो कैटेगरी में जतिन धर्मशाला विजेता पीयूष पालमपुर उपविजेता रहे।
अंडर 14 लड़कों के फुटबाल मुकाबले में पालमपुर हमीरपुर को हराकर 3-0 से विजेता रहा।
    डीएवी हमीरपुर प्रिंसिपल विश्वास शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
[covid-data]