नैनादेवी विधानसभा के 20 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

एस.राठौर / बिलासपुर

विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत मंडयाली ,सलोहा ,माकड़ी व कोट खास पंचायतों का दौरा किया ऒर जनता से रूबरू हुए तथा जनता की समस्याओं को सुना वंही विधायक रामलाल ठाकुर की अगवाई में 20 परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा 

वंही विधायक रामलाल ठाकुर ने   उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए  कहा कि जनता की आंखों से अब भाजपा के आडंबर और झूठ का पर्दा हट चुका है तथा भाजपा के नेता आगामी चुनाव में हार को सामने देखकर बौखलाहट में है इस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी है तथा युवाओं, महिलाओं, गरीब एवं किसान वर्ग का जमकर शोषण किया है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। तथा आम जनता को किसी प्रकार की कोई भी राहत नहीं मिल पा रही है इस मौके पर रणजीत सिंह ठाकुर ,प्रदीप शर्मा ,प्रभात चंदेल ,मुकेश कुमारी,पूजा रानी ज़िला परिसद सदस्य, बबली देवी पूर्व प्रधान ,गुरदयाल सिंह ,वीर सिंह ,चमेल सिंह,संजीव कुमार ,सुरेन्द्र कुमार,विंदु , बिरि सिंह, हजारा राम केणी,शेर सिंह,संदीप संजु  कांग्रेस पार्टी मैं शामिल हुए।

[covid-data]