सेवानिवृत्ति बैंक प्रबंधक के साथ अन्य लोग भाजपा में हुए शामिल : सुधीर भटनागर

सुजानपुर/ विवेकानंद  वशिष्ठ  :-   भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर सेवानिवृत्ति बैंक प्रबंधक रघुवीर सिंह चंदेल गांव चमयोला सेवानिवृत्ति सुपरवाइजर सरवन सिंह गांव मनाना जोगिंदर सिंह गाँव नलाही ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

 

 

 

जानकारी देते हुए भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भट नागर ने बताया तमाम लोगों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की शामिल हुए तमाम लोगों का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी परिवार में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा इस मौके पर ग्राम केंद्र अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार राजेंद्र सिंह मण्डल कार्यालय सचिव एम एस चौहान उप प्रधान युद्धवीर सिंह हवलदार प्रदीप कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[covid-data]