सूबेदार प्रताप चंद भाजपा में शामिल : सुधीर भटनागर 

सुजानपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :-   सुजानपुर वार्ड नंबर 5 निवासी सूबेदार प्रताप चंद ने सेवानिवृत्ति के बाद सोमवार देर शाम को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई महासचिव प्रकाश सड़ियाल की अगुवाई में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में जाकर विधिवत भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

 

सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने बताया कि सूबेदार प्रताप चंद सेवानिवृत्ति के बाद करीब 9 साल तक रा एजेंसी में कार्यरत रहे हैं।

 

सोमवार देर शाम को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी उपाध्यक्ष पवन कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता रिंकू कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

[covid-data]