विलुप्त हो रही पहाड़ी लोक संस्कृति को महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता से मिला पुनर्जन्म : वंदना योगी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा करवाए जा रहे महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा के पट्टा क्षेत्र के टाउन भराड़ी मंदिर परिसर में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अनुराग ठाकुर की पहल महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता को महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने सराहा

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा वंदना योगी, पूर्व विधायक अनिल धीमान व पूर्व विधायका कमलेश कुमारी ने शिरकत की। भोरंज विधानसभा के पट्टा क्षेत्र के महिला मंडलों के संगीत प्रतियोगिताओं इसमें लगभग 42 महिला मंडलों से लगभग 500 महिलाएं प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। महिलाओं ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी।

 

इन प्रतियोगिताओं में महिला मोर्चा की अध्यक्षा बंदना योगी ने महिला सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर काफी सराहा। उन्होंने कहा कि आजकल चाहे विवाह लड़के का हो या लड़की का हर जगह डीजे आदि बजाए जाते हैं तो पता ही नहीं चलता कि विवाह लड़के का है या लड़की का है।

एक जैसे ही लगते हैं, अन्यथा कुछ वर्ष पूर्व महिलाएं इकट्ठी होकर पहाड़ी लोकगीत व घोड़ियां गाया करती थी जिससे यह पता चलता था कि यह विवाह वर पक्ष में है या वधू पक्ष में । आज उसी तरह की प्रस्तुतियां महिलाओं ने इस मंच पर दी है और बहुत अच्छा लगा इस तरह की प्रस्तुतियों को देखकर।

 

उन्होंने अनुराग ठाकुर जी के द्वारा यह जो कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसकी सराहना करते हुए कहा कि जो विलुप्त हो रही पहाड़ी लोग संस्कृति है उसको अनुराग जी की इन महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिताओं ने पुनर्जन्म दिया है जिससे हमारे आने वाले पीढ़ी को भी हमारे इस पुरानी संस्कृति सभ्यता का पता चलेगा। बंदना योगी ने आई हुई सभी महिला मंडलों की टीमों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

साथ ही उन्होंने महिला मोर्चा हमीरपुर व जिला भाजपा के द्वारा आयोजित आयोजन कमेटी को भी इसकी बधाई दी। इसमें महिला मंडल की टीम प्रथम स्थान पर महिला मंडल लड़वी पट्टा रही व महिला मंडल लदरौर खुर्द की टीम द्वितीय स्थान पर रही। दोनों विजेता टीमों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता मे भाग ले रही महिला मंडल की सभी टीमों को अनुराग ठाकुर के सहयोग द्वारा अयोध्या धाम के सुंदर राम मंदिर पुरस्कार के रूप मे वितरित किए गए ।

 

इस कार्यक्रम में प्रयास संस्था के माध्यम से सैनेटरी पैड का वितरण तथा सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा चिकित्सा कैंप का आयोजन भी किया गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमे महिलाओ ने अपने घर से बनाये हुए पकवान बबरु, ऐंकलिया, भल्ले आदि भी कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जिनके बारे मे अनुराग ठाकुर जिक्र करते है की यह हमारे हिमाचल के लोकप्रिय पकवान है ।

 

इस दौरान जिला भाजपा के अध्यक्ष देशराज शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौहान, भोरंज महिला मण्डल अध्यक्ष अंजू, जिला भाजपा के महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री दिनेश ठाकुर, मंडल के महामंत्री बिपिन अग्निहोत्री, अजय शर्मा, महिला मोर्चे की महामंत्री सुनीता सोनी, व निर्णायक जज मंडल में अनिल शामा, रीना सिपहिया व पूनम ठाकुर रहे। उन्होंने सभी प्रस्तुतियों को देखकर विजेता और उपविजेता टीम का रिजल्ट निकाला। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

[covid-data]