Search
Close this search box.

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के चौपाल कार्यक्रम का आयोजन: डॉ सिकंदर कुमार

ऊना/विवेकानंद वशिष्ठ :-   भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ऊना में पार्टी कार्यालय दीप कमल में हुआ। राज्यसभा के सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रभारी के तौर पर शिरकत की।

 

 

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से सिकंदर कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के राज्यसभा सांसद ने आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों का खुलासा किया।
राज्यसभा के सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

 

इसी के तहत हर मोर्चे और प्रकोष्ठ की बैठकों से लेकर सम्मेलनों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के प्रभारी होने के नाते उनका यह पहला प्रवास है और पार्टी के कार्यक्रमों के साथ-साथ पार्टी की सभी रणनीतियों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए व्यापक काम किया जा रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में युवा मोर्चा द्वारा ग्राम केंद्र स्तर पर नुक्कड़ बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें 100 से ज्यादा युवाओं को शामिल करते हुए नमो ऐप के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और हर मोर्चे और प्रकोष्ठ केंद्र के 10 साल की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच जाएगा।

 

 

सिंकंदर कुमार ने आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का दावा भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला, युवा मोर्चा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी अमित ठाकुर, ऊना जिला प्रभारी हरप्रीत सैनी, प्रदेश प्रवक्ता कमल सैणी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा व महामंत्री सतवंत ढिल्लो सहित अन्य उपस्थित रहे।

[covid-data]