
विवेक शर्मा / हमीरपुर
रोटेरी क्लबहमीरपुर ने रोटेरी बर्ष 2022-23 का नवनिर्वाचित प्रधान रोटेरियन राकेश ठाकुर का पदस्थापना समारोह गतसन्धया बहुत ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पदस्थापना अधिकारी रीटेरियन डा प्रेम ठाकुर ने कहा कि रोटेरी एक पन्थनि्रपेक्ष संगठन है जो जाति, लिंग, वर्ण या राजनैतिक विचारधारा के भेदभाव के बिना सबको सदस्य बनाती है। संसार में ३२,००० से अधिक रोटरी क्लब हैं जिसमें १३ लाख से अधिक लोग सदस्य हैं। रोटरी, व्यापार और पेशेवर लोगों का विश्वव्यापी संगठन है, जो मानवीय सेवा, सभी व्यवसायों में उच्च नैतिक स्तर को बढ़ावा देने और दुनिया में शांति और सद्भावना के निर्माण में सहायता देने हेतु विश्वव्यापी रूप से एकजुट होकर कार्यरत है।रोटरी क्लब के नेतृत्वकर्ता के रूप में रोटेरियन राकेश ठाकुर सचिव रोटेरियन भगवती शर्मा ने पदभार ग्रहण करते हुए आगामी एक वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। इस से पूर्व निवर्तमान प्रधान रीटेरियन अशोक ठाकुर ने गतवर्ष की गतिविधियो पर प्रकाश डाला। मन्च सन्चालन रोटेरियन अमरजीत अत्री व धन्यवाद प्रस्ताव रीटेरियन एन के शर्मा ने प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर क्लब सचिव रीटेरियन भगवती प्रसाद शर्मा सहित रोटेरियन जे पी अग्निहोत्री, रोटेरियन डा आर के मल्होत्रा, रोटेरियन अशोक ठाकुर, रोटेरियन मन्जीत बनयाल, रोटेरियन राजीव शर्मा, रोटेरियन एन के शर्मा, रोटेरियन अरविंदकटोच, रोटेरियन अमरजीत अत्री सहित 50 से ज्यादा रोटेरियन मौजूद रहे।