
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश ताईक्मांडो संघ द्वारा 22 वीं क्योरुगी एवं 12 वीं पुमसे राज्यस्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन 29 जुलाई से 31 जुलाई तक शिमला में किया जा रहा है। जिसमें जिला हमीरपुर के विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के 12 खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया गया है। गौरतलब है कि चयन से पहले स्कूली खिलाड़ियों के लिए 20 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था जिसमें राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सुशील कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ी सुशील कुमार ने इस कैंप में खिलाड़ियों को खेल से संबंधित गुर सिखाए । कैंप के दौरान ही बैल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। प्रदेश ताईक्मांडो संघ की कार्यसमिति के सदस्य सोनू कुमारी ने बताया कि अब चयनित जिला टीम के खिलाड़ियों के लिए 26 जुलाई से 28 जुलाई तक जिला ताईक्मांडो संघ द्वारा निशुल्क कैंप का आयोजन टौणी देवी में किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में सृष्टि ,तेजस्विनी, अलीशा, अमीषा, पलक, शिवानी, शगुन, यशस्वी शर्मा ,आशीष ,शिवम आजाद , अखिल कुमार व वीरेंद्र सिंह भाग ले रहे हैं । प्रतियोगिता के दौरान सुशील कुमार कोच तथा अरुण शर्मा मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।







