पाकिस्तान की कंपनी से चंदा लेना कौन सी मानसिकता- नीलम

हमीरपुर ब्यूरो

जनता ये यह प्रश्न पूछना चाहती है कि इलेक्टोरल बॉन्ड द्वारा पाकिस्तान की कंपनी Hubco से चंदा लेना किस मानसिकता को दर्शता है । ये बात  वन निगम के सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता  नीलम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा की, ज्ञात रहे कि 14फरवरी 2019को पुलवामा हमला होता है और उसके ठीक लगभग 70दिन बाद पाक कंपनी इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से देश के राजनीतिक दल को चंदा देना।आम लोगों की समाज से परे है।देश के नागरिक का चंदा देना तो समंज आता है परंतु विदेशी कंपनी और वो भी पाकिस्तान से चंदा लेना राष्ट्रभक्ति पर संदेह ही नहीं अपितु राष्ट्रभक्ति पर प्रश्नचिन्ह लगता है।

देश में 2रुपए पेट्रोल की कीमतों में कमी करके गुमराह करने वाली सरकार का यह द्रमाब लोगों को समझ आने लगा है। कि कैसे भाजपा सरकार झूठे राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को ठगती है।

इलेक्टोरल बॉन्ड पर पूरी जानकारी न देने पर फटकार खाने बाली संस्थाएं भी शक के घेरे में हैं।और अन्य सरकारी संस्थाएं जिन्हें अभी तक छापे मार कर गिरफ्तारियां करनी चाहिए थी वो अभी तक मूक दर्शक बनी हुई हैं।

इस तरह की स्थिति में प्रधान मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और आने वाले चुनाब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होने चाहिए।

[covid-data]