
ब्यूरो हमीरपुर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में भाग लिया तथा मिठाईयां भी बांटी। रक्तदान के उपलक्ष्य पर कांगडा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनितिक सलाहकार सुनील शर्मा बिटटु और बार कौंसिल के सदस्य रोहित शर्मा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कांग्रेस के लोगों ने हमीरपुर मैडिकल अस्पताल कें मरीजों को फल और भोजन भी दिया।
इस अवसर पर कांगडा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के हित के लिए जो कार्य शुरू किए गए हैं, हम चाहते हैं कि वे और आगे बढें।

कांग्रेस नेता एवं बार कांैसिल के सदस्य रोहित शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हमीरपुर के आवाम में मेरा हमीरपुर मेरा मुख्यमंत्री की भावना सिर चढ कर बोल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो घटनाक्रम प्रदेश में देखने को मिला है, उसके बाद हमीरपुर के लोग यहां इकटठे हुए हैं तथा रक्तदान के साथ ही हमीरपुर अस्पताल में मरीजों को तीन समय का खाना भी दिया जा रहा है। इसके पीछे हमारा ध्येय है कि मेरा हमीरपुर, मेरा मुख्यमंत्री एक कैंपेन शुरू की जाए। लोगों में मूख्यमंत्री के प्रति समर्पण है तथा उनकी नितियों के प्रति लोगोें में भारी उत्साह है।








