
ब्यूरो हमीरपुर
कांग्रेस से बागी विधायक एवम बड़सर भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर किया पलटवार कहा मुख्यमंत्री विधायकों पर लग रहे झूठा आरोप,
इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा जल्दी ही विधायक मुख्यमंत्री के ऊपर करेंगे मानहानि का केस,
मुख्यमंत्री जनता के बीच विधायकों को बदनाम करने का कर रहे काम , इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा अगर विधायकों ने बेचा होता अपना जमीर, तो कैसे करते जनता का सामना।

कांग्रेस के बाकी विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखों के बयान पर किया पलटवार कहा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
सरकार मुख्यमंत्री का अच्छे डॉक्टर के साथ करवाएं इलाज,
राजेंद्र राणा ने कहा मुख्यमंत्री के पास सबूत है, तो कोर्ट में पेश करें सबूत,
राजेंद्र राणा ने कहा कि नौ विधायक शनिवार को सुबह 10:00 बजे से पहले मुख्यमंत्री के ऊपर करेंगे मानहानि का केस। 
हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा कहां मुख्यमंत्री सूक्खु का बयान बहुत ही हास्यास्पद है क्योंकि जनता जानती है कि किसने क्या किया है। उन्होंने कहा कि खरीदने की कोशिश तो कांग्रेस सरकार ने की है जब सभी 9 विधायकों ने राज्यसभा का वोट डाल दिया था और यहां से चले गए थे। उन्होंने कहा कि इन आरोपों को लेकर सभी विधायक की न्यायालय में जाएंगे और मानहानि का दावा पेश करेंगे।







