कांग्रेस ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया तेज

ब्यूरो हमीरपुर

कांग्रेस ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। धरमपुर के विधायक चन्द्र शेखर ने आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के झानियारा में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संभोधित किया। इस अवसर पर जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु की नीतियों का प्रचार किया वहीं उन्होंने भाजपा प्रत्यासी राजेंद्र राणा पर भी खूब ज़ुबानी हमला बोला। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं काँगड़ा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरुण ठाकुर और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर भी मौजूद थे।

[covid-data]