असंख्य कार्यकर्ताओं के संघर्ष व समर्पण के कारण भाजपा आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनी है। : नवीन शर्मा

हमीरपुर ब्यूरो

हमीरपुर विधानसभा के अंतर्गत बूथ नं 11 बगारटी 2 पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की नवीन शर्मा ने पार्टी की स्थापना दिवस पर सबको बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी सोच व कार्यकर्ता का भाजपा के प्रति समर्पित भाव ,भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनता है।

उन्होंने कहा की असंख्य कार्यकर्ताओं के संघर्ष व समर्पण के कारण भाजपा आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनी है उन्होंने कहा

की भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं, पार्टी के हर निर्देश का अक्षरशः पालन करते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास में विश्वास रखती है और अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति का विकास बिना किसी भेदभाव से करती है । । नवीन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि घर घर जा कर केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर जा कर जनमानस को बताएंगे और केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार भारी बहुमत से बनाएंगे और हमारे लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर को लगातार पांचवीं बार पांच लाख से अधिक वोटों से जिता कर रिकॉर्ड बनाएंगे ।

[covid-data]