
ब्यूरो, सोलन
बद्दी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बद्दी के सैंडोली खाबड़ियाँ मे एक किराए के कमरे से 56 पेटियां शराब की बरामद की है जिसमें अवैध रूप से राखी अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वही मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ बद्दी राकेश राय ने बताया कि बीती रात बद्दी पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि मनप्रीत सिंह निवासी संडोली खाबड़ियां द्वारा अपने किराए के कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई थी। जिसके बाद तुरंत कार्यवाही अमल में लाते हुए बद्दी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मनप्रीत सिंह के कमरे से तलाशी के दौरान 56 पेटियां शराब की बरामद की। जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।








