प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी अनीश अहमद ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर बोल ज़ुबानी हमला

 

 

ब्यूरो ,हमीरपुर

 

कांग्रेस पार्टी के द्वारा गत शाम को हिमाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा तो कर दी है लेकिन अभी भी तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अनीश अहमद ने पार्टी के द्वारा देरी से टिकट आवंटन के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सोच समझ कर अपने प्रत्याशियों का चयन कर रही है ताकि उन्हें बाद में धोखा ना मिले उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लोकसभा के घोषित उम्मीदवार मजबूत और सशक्त हैं गौतम है कि कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के द्वारा चावन से पूर्व टिकट मिलने के बाद अपना नाम वापस लिया गया था जिसके चलते अब पार्टी फूंक फूंक कर कदम रख रही है ।

कांग्रेस पार्टी सह प्रभारी अनीश अहमद ने आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक सुजानपुर के सभी भूतों के अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लिया बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर सुजानपुर उपचुनाव प्रत्याशी रणजीत राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहे बैठक में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए ब्लॉक स्तर पर चुनाव प्रचार करने से संबंधित विशेष रणनीति भी तैयार की गई और आगामी समय में होने वाली रेलिया पर भी चर्चा की गई ।

 

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी सह प्रभारी अनीश अहमद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने धमकाने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों पर पुराने कैसे शुरू करने और ईडी, सीबीआई के केस करने की धमकियां दी जा रही है जिसके चलते कई उम्मीदवार नॉमिनेशन भरने से मना कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आरएसएस संगठन के द्वारा प्रधानमंत्री को भाजपा की बिगड़ती स्थिति की जानकारी देने के पश्चात ही सरकार द्वारा इस तरह की हथकंडे अपनाए जा रहे हैं उन्हें दावा करते हुए कहा कि इन चुनावो में भारतीय जनता पार्टी डेढ़ सौ सीटों तक ही सिमट कर रह जाएगी ।

 

प्रदेश के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा में देरी पर प्रदेश सह प्रभारी अनीश अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों का चयन सोच समझकर कर रही है ताकि उसे बाद में धोखा ना मिले । उन्होंने कहा कि लोकसभा के उम्मीदवारों की घोषणा गति दिन हो गई है और जल्द ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक के बाद तीनों विधानसभा उपचुनावों के उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सशक्त और मजबूत उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर साइबेरिया पंछी की तरह आते और चले जाते हैं । उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री कोई बड़ा उद्योग लाने में असमर्थ साबित हुए हैं जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके । उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता में केंद्रीय मंत्री के प्रति गहरा रोष भी है।

 

प्रदेश सह प्रभारी अनीश अहमद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई बेरोजगारी को खत्म करने में नाकाम साबित हुई है । उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रदेश सरकार ने बेहतरीन काम किया है जिसका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा । उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में मुख्यमंत्री ने मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के काम को गति प्रदान की है तो वहीं हमीरपुर के युवाओं को केंद्र सरकार की अग्नि वीर योजना से धोखा मिला है उन्होंने कहा कि इस योजना के चलते सेवा का मनोबल भी काफी गिरा है ।

[covid-data]