
विवेक शर्मा हमीरपुर :- डी॰ डी॰ एम॰ साँई काॅलेज आॅफ ऐजुकेशन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सिद्धार्थ डिग्री काॅलेज के प्रधानाचार्य डा॰ अनिल कुमार गौतम जी तथा सह अचार्य रविन्द्र पाल जी ने वतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। काॅलेज के प्रबन्धन संचालक श्री राजेश कपिल जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। डी॰ डी॰ एम॰ साँई काॅलेज के प्रधानाचार्य डा॰ ओ॰ पी॰ भारद्वाज जी ने काॅलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विभिन्न्ा क्षेत्रों में विजयी प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये। काॅलेज में रंगारंग कार्यक्रम तथा प्रीतीभोज का भी आयोजन किया गया।







