
विवेक शर्मा हमीरपुर :- आज कांग्रेस पार्टी के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रवक्ता जगजीत ठाकुर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के हमीरपुर के संगठन मंत्री रोशनलाल राठौर पंचायत ताल के प्रमुख विनोद मिश्रा व सदस्य राजेश मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी मैं शामिल हुए रोशन राठौर ने कहा के जगजीत ठाकुर के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जगजीत ठाकुर एक कुशल नेता है तथा हमेशा आम व्यक्ति व गरीबों की सेवा करते हैं इस मौके पर जगजीत ठाकुर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन में आम व्यक्ति का जीना दुश्वार हो चुका है जीएसटी लगाकर आम लोगों के मुंह से रोटी को भी छीना जा रहा है इस जीएसटी लगाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अंग्रेजों के शासन के लगान को याद करवा दिया जिस तरीके से अंग्रेज घर वस्तु के ऊपर मकान लगाते थे उसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार खाने पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर लगान वसूला जा रहा है एक तरफ कारपोरेट घरानों का करोड़ों रुपया माफ किया जा रहा है और गरीब जनता के ऊपर जीएसटी लगाकर लूटा जा रहा है इस सरकार के शासनकाल में समाज का हर वर्ग दुखी है रोजगार देती है महिलाएं दुखी हैं किसान दुखी है अग्निपथ जैसी योजना लगाकर बेरोजगार नौजवानों के साथ भी मजाक किया गया







