
विवेक शर्मा हमीरपुर :- जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर हाईकमान के दिशा निर्देशों पर आजादी के 75 वर्ष होने पर हमीरपुर जिला में 75 किलोमीटर की पद यात्रा शुरू करेगी। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 15-15 किलोमीटर की पद यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस पार्टी इसकी शुरुआत नौ अगस्त से करने जा रही है। नौ अगस्त देश के लिए काफी अहम दिन है इसी दिन महात्मा गांधी ने अंगे्रजों को भारत छोडऩे के लिए भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर नौ अगस्त से महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से करने जा रही है। इसके अलावा मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और दूसरी मुद्दों पर सरकार अभी तक चुप बैठी है। इन मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी दर्जनों ज्ञापन देश के राष्ट्रपति व राज्यपाल को सौंप चुकी हैं, लेकिन आज तक उन पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। लोगों का महंगाई के जमाने में जीना दूभर हो गया है। लोगों को दो वक्त की रोटी का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी अब अपने आंदोलन को और तेज करेगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि वे पांच अगस्त से गिरफ्तारी देंगें, ताकि कम से कम प्रदेश सरकार भी जागे। बता दें कि जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को कांग्रेस कार्यालय हमीरपुर में जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। क्योंकि महंगाई व बेरोजगारी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सके। बैठक में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।







