
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 11 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि रक्षाबंधन के चलते तिथियां बदली गई है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को सुबह के सत्र में प्रस्तावित बी फार्मेसी के पांचवें सेमेस्टर, बीटेक के दूसरे सेमेस्टर, बी फार्मेसी (आयुर्वेद) के दूसरे सेमेस्टर, बी आर्क के दूसरे सेमेस्टर, बीएससी एचएम एंड सीटी के पांचवें और छठे सेमेस्टर की और सांय के सत्र की बीटेक के सातवें सेमेस्टर, बी फार्मेसी के पहले सेमेस्टर, बी फार्मेसी (आयुर्वेद) के पहले सेमेस्टर की एक-एक विषय की परीक्षा तिथियां बदली है। विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट से परीक्षा तिथियों में किए बदलाव के बारे में जानकारी ले सकते हैं।







