कुलपति ने लोगों से साथ मनाया हर घर तिरंगा अभियान

विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने रविवार को “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत लोगों के घरों में तिरंगे फहराएं। इससे पूर्व तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में तकनीकी विवि के प्राध्यापकों और छात्रों सहित स्थानीय पंचायत प्रधान उषा बिरला व लोगों ने भी भाग लिया। तकनीकी विश्वविद्यालय ने “गोद” लिए दडूही गांव में लोगों के घरों में तिरंगे फहराएं। कुलपति ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय ने भी अपना योगदान देने के लिए भूमिका निभाई है।

[covid-data]