
विवेक शर्मा हमीरपुर :- सोशल मीडिया पर लोग फैला रहे झूठी अफवाहें । कहा कि चुनावों के समय पार्टी में आना जाना स्वाभाविक प्रक्रिया ।किसी के जाने से कांग्रेस को नहीं होगा कोई नुकसान । दिल्ली में पिछले कल कांग्रेस के दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने और सोशल मीडिया पर चल रही विभिन्न अटकलों पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने पलटवार किया है। राणा ने कहा कि किसी के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि जनता भाजपा को सत्ता से दूर करने का मन बना चुकी है वही राणा ने सोशल मीडिया में उन पर हो रही बयानबाजी को सिरे से नकारते हुए कहा कि कांग्रेस में है और कांग्रेस में ही रहेंगे किसी भी भाजपा नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया ।
हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने भाजपा को डूबता हुआ जहाज करार दिया । राणा ने कहा कि किसी के कांग्रेस पार्टी छोड़ने से पार्टी को फर्क नहीं पड़ता है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के पास कई प्लान मौजूद हैं जिसे आने वाले समय में अमलीजामा पहनाया जाएगा उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पास कई सशक्त नेता मौजूद है जो चुनाव जीत सकते हैं ऐसे में कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं से पार्टी को नुकसान नहीं होगा।
सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे । उन्होंने कहा कि वह किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं और ना ही किसी से डरते हैं । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो लोग इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं उनके खिलाफ है कानूनी कार्यवाही भी कर सकते हैं।
राजस्थान व छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम के मुद्दे पर भाजपा द्वारा की जा रही बयानबाजी पर राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दोनों राज्यों की तरह हिमाचल में भी इसे लागू करेगी । उन्होंने कहा कि भाजपा केवल कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए इस तरह के बयान बाजी कर रही है।







