पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ऊपर विश्वास करके हम सब लोग भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम

विवेक शर्मा हमीरपुर :- पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ऊपर विश्वास करके हम सब लोग भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहै हैं पूर्व मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बीते साडे 4 वर्षों में क्या किया है और इससे पहले जब यह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उस समय उन्होंने पूरे प्रदेश में विकास के जो नए आयाम स्थापित किए थे उन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए हम सब लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं हम सब लोग उनके निवास स्थान पहुंचकर अपने आप को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर रहे हैं। यह बात शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अलग-अलग पंचायतों से भाजपा में शामिल हुए परिवारों के सदस्यों ने कही है। बताते चलें कि लगभग 2 पंचायतों के 12 परिवारों के सदस्यों ने विधिवत भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का कुनबा लगातार अपनी पार्टी और यहां के विधायक से मोहभंग करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा है इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र की 2 पंचायतों के लगभग दर्जन भर परिवारों के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है तमाम लोगों ने एक स्वर में कहा है कि वह अपनी मर्जी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं भाजपा और विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को अपना आदर्श मानते हुए उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है बताते चले कि शुक्रवार को किरण राणा गांव पनियाला की अध्यक्षता में जो लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए उनमें पंचायत थाना दरोगन और पटनोन के लगभग 11 परिवारों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। शामिल हुए लोगों में पुष्प लता ऋषभ कुमार प्रीतम चंद कुसुम देवी सपना देवी विजय कुमार सुनीता कुमारी प्रवीण कुमार वीरेंद्र कुमार आदि ह। इस मौके पर तिलक राणा बबली देवी दीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे

शामिल हुए तमाम लोगों का पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में आने पर स्वागत किया है और कहां है कि इस पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाए

[covid-data]