
विवेक शर्मा हमीरपुर :- सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आह्वान पर फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को फिटनेस प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दडला मैं होगा। समाज का प्रत्येक वर्ग फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें इसके लिए फिटनेस प्रीमियम लीग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर एवं आयोजक सुजानपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व उप प्रधान जगन कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस विकास खंड सुजानपुर के अंतर्गत दाडला पंचायत में 29 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दौरान पंचायत प्रांगण व स्कूल खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता, ओपन प्रतियोगिता , महिला प्रतियोगिताएं, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं, आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता अंडर फोर्टीन 50 मीटर लड़के और लड़कियों के लिए अंडर-19 100 मीटर लड़के और लड़कियों के लिए लॉन्ग जंप सभी वर्गों के लिए ओपन प्रतियोगिता में पुश अप पुल अप 15 केजी भार वर्ग लिफ्ट 25 केजी भार वर्ग लिफ्ट, महिला प्रतियोगिता में रस्साकशी आंख बंद कर मटकी फोड़ना स्पून रेस रेस बोल प्रतियोगिता एवं सभी वर्गों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने खेलों के शौकीन सभी वर्गों के लोगों से युवा एवं नारी शक्ति से आह्वान किया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया मुहिम के अंतर्गत इन खेलों का हिस्सा बने और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सपनों को साकार करते हुए फिटनेस प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग ले।