कांग्रेस की दी गई गारंटी पर प्रश्न उठाने का मतलब है आम आदमी की समस्याओं का मजाक उड़ाना : अनीता वर्मा

विवेक शर्मा हमीरपुर :- भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची और गलत नीतियों के द्वारा जो प्रदेश की दुर्दशा हुई है , उसे बाद प्रदेश की  धरातल की हर परिस्थिति को देखते हुए, प्रदेश की दशा और दिशा बदलने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल की जनता को जो गरंटियां दी हैं, उस पर भाजपा नेता जो सवालिया निशान उठा रहे हैं उनको अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। यह बात यहां से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनीता वर्मा ने कही। अनीता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की गारंटीओं पर सवाल उठाने का मतलब आम गरीब जनता की समस्यायों का मजाक उड़ाना है। उन्होंने कहा कि पहले भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनावों में अपने वादों को याद करना चाहिए, उन अगर हमीरपुर की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड में आगंतुकों के लिए एक फील्ड हॉस्टल बनाने की बात की थी, बस अड्डे के विस्तारीकरण की बात की थी, हमीरपुर शहर में स्मार्ट कॉलोनी बनाने की बात की थी, हमीरपुर जिला को रेलवे से जोड़ने की बात की थी, और उन्होंने हमीरपुर में एक ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की भी बात की थी। लेकिन पूरे 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक उनकी एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई है। अनीता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उन्हें हमेशा विकास की राजनीति की है और जो भी वादे उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता से किए हैं उनको पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम बनाकर दिखाया जा रहा है इस फिजूलखर्ची का हिसाब भारतीय जनता पार्टी को देना होगा और प्रदेश की जनता यह सब देख रही है और आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ होना निश्चित है।
[covid-data]