राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रेम कुमार धूमल ने की शिरकत

विवेक शर्मा हमीरपुर :- राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत पशुपालन विभाग सुजानपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सोमवार को सुजानपुर में किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की एवं यहां उपस्थित पशुपालकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देने के साथ  पशु उपचार आवश्यक किट देकर सम्मानित किया । इस मौके पर विभागीय डिप्टी डायरेक्टर मनोज भारद्वाज सुजानपुर वेटरनरी विभाग में कार्यरत  डॉ हर्षा महाजन सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का विभागीय उच्च अधिकारियों सहित भाजपा पदाधिकारियों पशुपालकों एवं स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा एवं और पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि को शाल टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और पशुओं के लिए आवश्यक जरूरी सामान किट के रूप में वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान और पशुपालक देश और प्रदेश की रीड की हड्डी होते हैं गांव विकसित होंगे तो प्रदेश और देश विकसित होगा विकास करवा कर गांव को चमकाने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है, उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने गांवों को सड़कों से जोड़ने की शुरुआत की थी, गांव में रहने वाला व्यक्ति किसानी के साथ पशुओं को पालने का काम करता है जो दोनों ही काम पुण्य के काम है किसान के लिए उसकी फसल पशुपालक के लिए उसके पशु जान से प्यारे होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इंसान बीमार हो जाए तो उसे इलाज के लिए अस्पताल मेडिकल कॉलेज में ले जाया जा सकता है लेकिन अगर पशु बीमार हो जाए तो उन्हें कहां ले जाएं कहां उनका उपचार हो ताकि वह सुरक्षित रहें इसी बात को ध्यान में रखते हुए जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने  गांव में गांव में पशु डिस्पेंसरीया खुलवाए थी ताकि ग्रामीण स्तर पर पशुओं का इलाज हो सके इस मौके पर पशुपालकों ने अपनी समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर जिला परिषद सदस्य रंजीत सिंह भाजपा मनोनीत पार्षद तिलक राज कश्यप शहरी भाजपा इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन मंडल उपाध्यक्ष जगन कटोच मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर दया चंद जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम राणा पंचायत समिति उपाध्यक्ष राजेश कुमार पूर्व प्रधान सुभाष राणा के साथ साथ विभिन्न पंचायतों के प्रधान उप प्रधान पंचायत प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे

[covid-data]