
विवेक शर्मा हमीरपुर :- विधायक नरेन्द्र ठाकुर आजकल विधानसभा क्षेत्र के युवक मंडलों में व्यक्तिगत रूप से जाकर युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी की 24 सितंबर को मंडी में होने जा रही युवा संकल्प महा-रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। ये जानकारी मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बनयाल ने दी। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज नरेन्द्र ठाकुर नेरी, जंगल रोपा, ब्राह्लड़ी और नेरी पंचायतों के युवक मंडलों से मिले। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने जा रहे

युवा महा-सम्मलेन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उनके साथ मंडल भाजयुमो अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह व युवा मोचा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।







