नरेंद्र मोदी की रैली में सुजानपुर भाजपा से करीब 4000 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया वीरेंद्र ठाकुर

विवेक शर्मा हमीरपुर :- बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सुजानपुर भाजपा से करीब 4000 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर भाजपा पूर्व सैनिक लीग  प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला परिषद सदस्य के रंजीत सिंह मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ताओं को बिलासपुर में पहुंचाया गया। विनोद ठाकुर ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली में सुजानपुर भाजपा से करीब हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने विश्व प्रसिद्ध नेता के संबोधन को सुना उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ-साथ हिमाचल भाजपा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं मंचासीन सभी भाजपा शीर्ष नेताओं को अपने संबोधन में स्थान दिया प्रधानमंत्री मोदी ने  कहा कि सौभाग्य की बात है कि आज विजयदशमी के दिवस पर वह हिमाचल का हिस्सा बने हैं और हिमाचल की जनता ने उन्हें बहुत ज्यादा प्यार दिया है जिसका वह ऋण ताउम्र नहीं चुका सकते । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से हिमाचल को और खासकर कर बिलासपुर को हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और जैसे एम्स हॉस्पिटल का उद्घाटन कर हिमाचल वासियों की स्वास्थ्य से संबंधित अनेकों समस्याओं का निवारण किया एम्स में आयुष्मान और हिम्केयर कार्ड की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चले उसकी व्यवस्था कर दी गई जिसके लिए हिमाचल के निवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। सुजानपुर से बिलासपुर रैली के लिए जनता किन अगुवाई के लिए महामंत्री पवन शर्मा अनिल शामा उपाध्यक्ष जगन अंजना ठाकुर कटोच सुनील चौहान महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना चौहान किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू बाजू में अध्यक्ष सुजानपुर कपिल शामा भाजपा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

[covid-data]