कॉरपोरेट सेक्टर का प्रतिनिधिमंडल अपनी पेंशन बहाली के लिए मुख्य मंत्री जी से उनके निवास स्थान ओक ओवर में मिला।

विवेक शर्मा हमीरपुर :-  कॉरपोरेट सेक्टर का प्रतिनिधिमंडल स्टेट अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर के अस्वस्थ होने के कारण सर्वसम्मति से मनोनित कार्यकारी अध्यक्ष  भीम सिंह चौहान की अध्यक्षता मैं माननीय मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर से उनके निवास स्थान ओक ओवर में मिला प्रति निधि मंडल में पूरे परदेश से लगभग 35 लोग उपस्थित थे जिसमें परदेश महासचिव  एन के बाली जी ब पूरे परदेश से आए हुए सभी जिला प्रधान  ,महासचिव, उप प्रधान आदि  शामिल थे
उन्हों ने  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से अनुरोध किया  की हमारी निगमों/बोर्डों को जो भाजपा सरकार ने 29/10/1999 को नोटिफिकेशन पेंशन संबंधी जारी की थी जिसे कांग्रेस सरकार ने 02/12/2004को बंद कर दिया था उसे बहाल करने का आग्रह किया गया मुख्य मंत्री ने हमें आश्वस्त किया की हम इस पेंशन के मुद्दे को हल करने का प्रयास कर रहे हैं और साथ में यह भी कहा की आप फाइनेंस सेक्टरी से भी अपने इस मसले को लेकर अवगत करवाएं उसके बाद प्रति निधि मंडल चीफ सेक्रेटरी आर डी धीमान,फाइनेंस सेक्टरी  परवोध सक्सेना से मिलकर उन्हें भी अवगत करवाया उसके बाद कर्मचारी समन्वय समिति के उपाध्यक्ष   श्घनश्याम शर्मा जी,श्री गोविंद ठाकुर जी माननीय शिक्षा मंत्री, सुरेश भारद्वाज शहरी विकास मंत्री राजेंद्र गर्ग जी खाद्य आपूर्ति मंत्री,  राजीव सेहजल जी स्वास्थ्य मंत्री जी आदि से मिला सभी ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक रिस्पॉन्स दिया और इस मसले को जल्दी सुलझाने का आश्वासन दिया प्रति निधिमंडल ने भी उनका धन्यवाद किया इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया की कॉरपोरेट सेक्टर का मसला NPS और OPS से बिलकुल ही भिन्न है क्योंकि NPS और OPS में बह कर्मचारी आते हैं जो 01/12/2004 के बाद के भर्ती हैं और हम दिसंबर 1999से पहले के रेगुलर हैं जिनकी संख्या केवल 6730 है इसलिए हमारा मसला इनसे बिलकुल ही अलग है      राज कुमार हमीरपुरी जिला प्रधान हमीरपुर एवम परदेश परबकता कॉरपोरेट सेक्टर हिमाचल प्रदेश
[covid-data]