
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने टाउन हॉल हमीरपुर में नशे के खिलाफ सेमिनार का आयोजन किया जिसमें हमीरपुर विधानसभा की 700 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया । नवीन शर्मा ने मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा हमीरपुर आईटीआई में 2000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया नवीन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर की युवा शक्ति को रोजगार प्रदान करने के लिए हमीरपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 835 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए । नवीन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि चार करोड़ से अधिक की राशि हमीरपुर की सभी आईटीआई को वितरित की गई जिससे कि युवाओं को प्रशिक्षित करवाया जा रहा है । नवीन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर में रोजगार कार्यालय का निर्माण कौशल विकास निगम द्वारा करवाया गया जो पहले किराए के भवन में चलता था ।

नवीन शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए व खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए युवा खेल उत्सव का आयोजन किया जिसमें विजेताओं को 31000, व उपविजेताओं 21000 की राशि प्रदान की गई । नवीन शर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति के लिए महिला खेल उत्सव का आयोजन करवाया गया जिसमें मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व नशे को समाज से जड़ से मिटाने की शपथ मातृ शक्ति ने ली ।
नवीन शर्मा ने कहा कि नशा एक अभिशाप है जो समाज को खोखला कर रहा है और आज यह बड़ी विडंबना का विषय है कि आज कल चुनाव आ रहे हैं तो कुछ लोग खुद को समाज मे नेता के रूप में स्थापित करने के लिए युवा पीढ़ी को नशा बांट रहे हैं और युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं जिसके दुष्परिणाम आज सबके सामने हैं युवा पीढ़ी नशे के गर्त में जा रही है घर पर युवाओं के माता पिता परेशान हैं । सैमिनार के पश्चात नवीन शर्मा ने नेतृत्व में टाउन हॉल से हमीरपुर मेन मार्केट होते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसका समापन ग़ांधी चौक हमीरपुर में हुआ ।







