नेहरू युवा केंद्र द्वारा ग्राम पंचायत लहडा के गाव हटली और उसके आसपास साफ सफाई की गई

विवेक शर्मा हमीरपुर :- नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित क्लीन इंडिया अभियान के तहत ग्राम पंचायत  लहडा  के  गाव हटली और उसके आसपास की  साफ सफाई की गई I यह प्रोग्राम महिला मंडल हटली और आजाद युवा मंडल कडसाई के  द्वारा करवाया गया I जिसकी अध्यक्षता महिला मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा  जी ने की उन्होंने सभी महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और गांव में प्लास्टिक की बोतलें, लिफाफे, रैपर्स, प्लास्टिक के पैकेट्स तथा कूड़ा-करकट इकट्ठा किया तथा गांव के सभी लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और सारा कूड़ा कचरा एक जगह एकत्रित किया गया I इस मौके पर  बबीता शर्मा ,लता ठाकुर ,प्रवीण,रेखा कुमारी,अरुणा शर्मा ,अंजना कुमारी,सोनाक्षी शर्मा, वर्षा शर्मा ,सहित दर्जनों युवक युवतियाँ उपस्थित रहे I यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के ब्लॉक नादौन की स्वयंसेविका  अंबिका शर्मा और स्वयंसेवक हरजोत द्वारा करवाया गया

[covid-data]