
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हि० भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन (सम्बंधित सीटू) हमीरपुर जिला इकाई ने प्रदेश व्यापी आवाहन पर जिला भर के गाँव गाँव में विरोध प्रदर्शन किए | उल्लेखनीय है श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के लाभ रोक दिए गए हैं और अब मनरेगा के मजदूरों की छंटनी की जा रही है और 20 सितंबर को श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक मंडी में हुई जिसमें मनरेगा को कल्याण बोर्ड से बाहर करने का एजेंडा पेश किया गया |
परन्तु विरोध के बाद उसे हटा दिया गया | परन्तु अभी भी मनरेगा मजदूरों की छंटनी करके उनके लाभ रोक दिए गए हैं | जिसका मजदूरों में भारी रोष है | पूरे प्रदेश में 1 लाख 71 हजार मनरेगा मजदूर कल्याण बोर्ड से जुड़े हैं जिन्हें अब बाहर किया जा रहा है |
यूनियन ने आज इसके विरोध में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किए और हमीरपुर के 500 से ज्यादा गाँव में विरोध प्रदर्शन किए गए | सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि श्रमिक कल्याण बोर्ड के इस निर्णय को कतई बर्दास्त नही किया जायेगा और इसके विरोध में निर्णायक आर पार की लड़ाई यूनियन लड़ेगी उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का एक बार फिर मजदूर विरोधी चेहरा उजागर हुआ है | उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कानून को बनवाने में इसे लागू करवाने में और गाँव गाँव के मजदूरों को जोड़ने में सीटू ने अभनक प्रयास किए हैं | और इसके विरोध में लड़ाई जारी रहेगी |







